Friday, October 16, 2026
Homeराजनीतिमंत्री रेखा आर्या तुमने 210 करोड़ का भ्रष्टाचार किया - गिरधारी लाल...

मंत्री रेखा आर्या तुमने 210 करोड़ का भ्रष्टाचार किया – गिरधारी लाल साहू

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति से चल रहे विवाद के बीच निकर पहनकर कार में बैठे गिरधारी लाल साहू ने वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने मंत्री की ओर से सामने लाई गई ऑडियो रिकॉर्डिंग को AI से बनाया गया फर्जी ऑडियो बताया।

उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया। वीडियो में गिरधारी साहू ने रेखा आर्या से FIR वापस लेने और अपना बयान बदलने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप गलत हैं।

साहू ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से भी मामले में न्याय करने की अपील की। मंत्री आर्या ने एक दिन पहले ही उनके खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में लिखित शिकायत दी थी।

रेखा आर्या पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

गिरधारी साहू ने वीडियो में रेखा आर्या पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि मंत्री के पास 210 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति है। उन्होंने मुख्यमंत्री से किसी भी एजेंसी से जांच कराने की मांग की।

हालांकि, वीडियो में लगाए गए इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने कोई दस्तावेजी सबूत पेश नहीं किया।

बोले- 17 साल तक चुनाव में मदद की

साहू ने सोमेश्वर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने 17 साल तक रेखा आर्या के लिए चुनाव लड़ाने से लेकर लोगों से वोट मांगने तक काम किया। उन्होंने कहा कि आज उन्हीं पर आरोप लगाए जा रहे हैं।

रेखा आर्या ने 15 अक्टूबर को देहरादून के कैंट थाने में पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। मंत्री ने मारपीट, धमकी, जालसाजी और जान से मारने की साजिश समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FIR दर्ज कराने के बाद रेखा आर्या ने सोशल मीडिया पर रोते हुए एक वीडियो साझा किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि एक ऑडियो ने उनके वैवाहिक रिश्ते और जीवनभर के समर्पण पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्हें पुलिस में शिकायत करनी पड़ी।

ऑडियो शेयर करने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

मंत्री ने पति से जुड़ी बातचीत के दो ऑडियो भी साझा किए। इनमें गिरधारी लाल साहू और कल्पना मिश्रा उर्फ कल्पना चतुर्वेदी के बीच कथित बातचीत होने का दावा किया गया है। ऑडियो में मुकदमे, जमानत, वकील की व्यवस्था और 25 लाख रुपए के लेनदेन का जिक्र होने की बात सामने आई थी। दैनिक भास्कर इन ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो और ऑडियो साझा करने के बाद रेखा आर्या की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, भर्ती के समय उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ था। बाद में उनकी हालत सामान्य बताई गई थी।

FIR में लगाए हैं गंभीर आरोप

रेखा आर्या की शिकायत के मुताबिक, उन्होंने पति पर शादी के समय पिछली वैवाहिक स्थिति छिपाने, अन्य महिलाओं से संबंध रखने, विरोध करने पर मारपीट और धमकी देने, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और कथित फर्जी दस्तावेजों के जरिए कंपनी के निदेशक पद से हटाने जैसे आरोप लगाए हैं।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि एक ऑडियो में गिरधारी साहू एक महिला से बातचीत के दौरान उन्हें नुकसान पहुंचाने की साजिश रचते सुनाई देते हैं। ये

RELATED ARTICLES