Sunday, November 23, 2025
Homeउत्तराखंडगढ़वाल मंडल विकास निगम ने साल 2024 में 30 करोड़ रुपए का...

गढ़वाल मंडल विकास निगम ने साल 2024 में 30 करोड़ रुपए का प्रॉफिट कमाया

साल 2024 को अलविदा कहकर दुनिया ने 2025 में कदम रखा है, और उत्तराखंड के लिए यह बीता साल पर्यटन के लिहाज से बेहद लाभकारी साबित हुआ। पर्यटन क्षेत्र में सक्रिय गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 करोड़ रुपए का प्रॉफिट दर्ज किया।

गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा ने बताया कि जीएमवीएन एक ऐतिहासिक प्रतिष्ठान है, जो उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विश्वसनीय और किफायती सेवाएं प्रदान करता है। उन्होंने कहा, “साल 2024 में निगम ने 30 करोड़ के मुनाफे के साथ साल को अलविदा किया है। हालांकि, वित्तीय वर्ष समाप्त होने तक यह आंकड़ा बदल सकता है।”

पर्यटकों की जरूरतों पर फोकस

विशाल मिश्रा ने बताया कि जीएमवीएन अपने गेस्ट हाउस को और अधिक वर्सेटाइल बनाने के लिए उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के डेटा का विश्लेषण कर रहा है। निगम की टीम बेस्ड डेवलपमेंट पर जोर दे रही है, ताकि हर तरह के पर्यटकों की जरूरतों को पूरा किया जा सके।

विभिन्न इवेंट्स और सेवाओं के लिए विशेष प्रॉपर्टीज

GMVN ने अपनी प्रॉपर्टीज को विभिन्न उद्देश्यों के लिए खास तौर पर तैयार किया है:

  • कॉरपोरेट और इको टूरिज्म: चिल गेस्ट हाउस
  • विंटर गेम्स और विंटर टूरिज्म: औली जीएमवीएन, जिसे बेस्ट डेस्टिनेशन माना गया है।
  • वैलनेस: गंगा रिजॉर्ट, मंदाकिनी और तिलवाड़ा
  • वेडिंग डेस्टिनेशन: निगम विशेष रूप से अपनी प्रॉपर्टीज को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में प्रमोट कर रहा है।

टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देकर निगम अपनी प्रक्रियाओं को अपग्रेड कर रहा है, जिससे पर्यटकों को सरल और प्रभावी सेवाएं मिल सकें। गढ़वाल मंडल विकास निगम ने यह साबित कर दिया है कि सही रणनीति और निरंतर प्रयास से पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की जा सकती हैं। अब देखना यह है कि 2025 में GMVN अपनी इस सफलता को किस तरह आगे बढ़ाता है।

RELATED ARTICLES