Sunday, November 23, 2025
Homeउत्तराखंडएमडीडीए ने ध्वस्त की 26 बीघा प्लाटिंग

एमडीडीए ने ध्वस्त की 26 बीघा प्लाटिंग

देहरादून शहर में अतिक्रमण, अवैध प्लाटिंग व अनाधिकृत निर्माण के विरुद्ध इन दिनों मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का एक्शन जारी है। ट्रांसपोर्टनगर में हुई बड़ी कार्रवाई के शनिवार को भी एमडीडीए टीम ने अवैध प्लाटिंग व अवैध निर्माण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने खुद अभियान की कमान संभाली और शिमला बाईपास, मेंहूवाला माफी, हरभजवाला, बुद्धपुर, नयागांव और विकासनगर क्षेत्र में एक समय पर अभियान चलाते हुए कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया.अभियान के दौरान 26 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की गई, जबकि छह स्थान पर अवैध व्यवसायिक व आवासीय निर्माणों को सील किया गया।

बिना स्वीकृति भूमि काटने वालों पर कार्रवाई इस दौरान उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि एमडीडीए की ओर से यह कार्रवाई सीएम धामी की उस नीति के तहत की जा रही है जिसमें राजधानी और आसपास के क्षेत्रों को सुनियोजित विकास की दिशा में आगे बढ़ाने और अवैध निर्माणों पर सख्त नियंत्रण सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। शनिवार को एमडीडीए टीम ने सबसे पहले उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में मेंहूवाला माफी स्थित श्री राम एन्क्लेव में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की। यहां कुनाल राठौर व अन्य की ओर से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी।

एमडीडीए के संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के निर्देश पर टीम ने बुलडोजर चलाकर पूरी प्लाटिंग ध्वस्त कर दी। फिर टीम ने शिमला बाईपास रोड स्थित बालाजी एन्क्लेव में महेश उपाध्याय, सतीश व अन्य की ओर से की जा रही करीब 10 बीघा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। हरबजवाला स्थित सरस्वती एन्क्लेव में जेपी यादव व अन्य द्वारा करीब छह बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग बुलडोजर से तोड़ी गई। उपाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि जो व्यक्ति बिना स्वीकृति भूमि काटकर बेचने या निर्माण करने का प्रयास करेगा, उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES