Sunday, November 23, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादून में चार मजदूरों को रौंदने वाली मर्सिडीज बरामद, आरोपी भी जल्द...

देहरादून में चार मजदूरों को रौंदने वाली मर्सिडीज बरामद, आरोपी भी जल्द होगा गिरफ्तार

देहरादून: थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत राजपुर रोड पर स्थित साईं मंदिर के पास मर्सर्डीज सवार कार चालक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे चार मजदूरों को बेकाबू होकर पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई. इसके बाद कार ने एक स्कूटी को भी टक्कर मारी. जिससे अन्य दो लोग भी घायल हो गए. घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया था. जिसके बाद से ही पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई थी.

पुलिस को घटना अंजाम देने वाले वाहन के दिल्ली से खरीदने की जानकारी मिली है. साथ ही चेकिंग अभियान के दौरान सहस्त्रधारा क्षेत्र में खाली प्लॉट से एक्सीडेंट करने वाली मर्सिडीज को भी बामद कर लिया गया है. वाहन के स्वामी के संबंध में पुलिस को जानकारी मिल गयी है. जल्द ही पूरे घटनाक्रम के संबंध में पूरी जानकारी का खुलासा किया जाएगा.

 बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे साईं मंदिर के पास पैदल जा रहे चार मजदूरों को काले रंग की चंडीगढ़ पंजीकृत नंबर की मर्सिडीज़ कार ने उत्तरांचल अस्पताल के सामने मसूरी की ओर से आ रही तेज रफ्तार में रौंद दिया. टक्कर इतनी जोरदार दी थी कि मजदूर कई फूट दूर जा गिरे. इसके बाद कार पास में खड़ी एक स्कूटी से टकराई. जिससे स्कूटी पर बैठे दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए. हादसे के बाद चालक कार लेकर शहर की ओर भाग गया. पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को मोर्चरी भिजवाया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. जहां अब दोनों घायलों की स्थिति सामान्य है.

आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार कार साईं मंदिर के पास कार की स्पीड करीब 70-80 किमी से अधिक थी. कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ की ओर जाने लगी. तभी मजदूर कार की चपेट में आ गए. घटना के बाद एसएसपी ने मौके पर पहुंच कर नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए.

 देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया राजपुर रोड पर हुई एक्सीडेंट की घटना पर काम किया जा रहा है. वाहन के दिल्ली से क्रय किए जाने की जानकारी मिली है. जिस संबंध में रात को ही देहरादून पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हुई. टीम ने इसके बारे में पूरी जानकारी जुटाई है. देहरादून पुलिस की विशेष टीम ने रात को ही चंडीगढ़ पहुंचकर वाहन मलिक के संबंध में जानकारी ली. देहरादून में पुलिस की कई टीमों ने रातभर सघन सर्च और चेकिंग अभियान चलाया. जिसमें सहस्त्रधारा क्षेत्र में खाली प्लॉट से दुर्घटना करने वाले वाहन को बरामद कर लिया गया है.

RELATED ARTICLES