औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली। 75 साल के रामसुगर को 30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर से प्यार हो गया। एक सप्ताह पहले दोनों की रिंग सेरेमनी हुई। शादी को लेकर दोनों परिवारों में तैयारियां चल रही हैं। सोशल मीडिया पर हल्दी और सगाई के कई वीडियो सामने आए हैं। हालांकि, जिले में चर्जा हो रही है कि ये सभी सोशल मीडिया में लाइक्स, व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।
औरैया की रहने वाली रानी राजपूत इंस्टाग्राम पर ब्लागर हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इसी दौरान उनकी पहचान यूट्यूबर राधा से हो गई। रानी राजपूत का राधा के घर आना-जाना शुरू हो गया। करीब दो साल से रानी राजपूत राधा के घर आती-जाती रही हैं। इसी दौरान रानी राजपूत का राधा के पिता रामसुगर से प्यार हो गया और उनको चाहने लगी। रामसुगर की पत्नी का निधन सात साल पहले हो चुका है। दोनों एक दिन दिल की बात एक-दूसरे से वहीं, 75 साल के उम्र में दूल्हा बने रामसुगर कहते हैं कि दो साल से रानी का उनके घर आना-जाना था। बेटी राधा के साथ रानी वीडियो बनाने उनके घर आती थी। वीडियो शूटिंग के दौरान उनकी रानी राजपूत से नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि पत्नी की सात साल पहले मौत हो चुकी है।
एक सप्ताह पहले हो चुकी है सगाई
बेटी राधा के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले औरैया के एक ब्यूटी पार्लर में उनके पिता रामसुगर और रानी राजपूत की सगाई हो चुकी है। 75 साल के रामसुगर से सगाई के बाद रानी ने अपने इंस्टाग्राम का नाम बदलकर ‘राधा की मम्मी’ रख दिया है। इंस्टाग्राम पर 7353 फॉलोअर्स हैं। 238 लोगों को फॉलो करती हैं।
