Sunday, November 23, 2025
Homeउत्तराखंडमुर्दों’ के परिजनों से अवैध वसूली… पोस्टमार्टम करने के नाम पर मांगे...

मुर्दों’ के परिजनों से अवैध वसूली… पोस्टमार्टम करने के नाम पर मांगे जा रहे पैसे

Ruparpur : भले ही आपने अनेकों तरीके के अवैध वसूली करने वाले मामले जरूर सुने और देखे होंगे, लेकिन उत्तराखंड के उधम सिंह नगर की इस अवैध वसूली को देखकर आप हैरान हो जाएंगे. मामला भी ऐसा कि मुर्दों को भी नहीं छोड़ा जा रहा है. पोस्टमार्टम का सामान लाने के नाम पर उनके परिजनों से अवैध वसूली की जा रही है. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

 

सरकार से कुछ नहीं मिलता, वीडियो में बोला आरोपी 

वह कहता है कि उसे सरकार से कुछ नहीं मिलता है. सारा सामान उसे ही लाना पड़ता है. उसके शिकार पीड़ित अक्सर गरीब या दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले लोग बनते हैं. आज उसके द्वारा अवैध वसूली करते वीडियो वायरल होने के बाद भी ऐसी कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है. इसमें साफतौर पर सीएमएस जिम्मेदार हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग उन्हें बचाने का प्रयास कर रहा है.

सरकार की तरफ से दी जाती हैं सभी सुविधाएं- सीएमओ 

मामले में सीएमओ उधम सिंह नगर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है. इस मामले में उन्होंने सीएमएस से बात कर जानकारी ली है. जो व्यक्ति जो वीडियो में दिखाई दे रहा है वह पीआरडी से है. पोस्टमार्टम हाउस में किसी भी तरह के पैसे लेना अपराध है. सरकार की तरफ से सभी सुविधा दी जाती हैं.

RELATED ARTICLES